By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चिनाब मंडल में सड़कों ओर पुलों का किया जा रहा निर्माण,खर्च किए जा रहे 28 करोड़ : डॉ. राम लाल मार्कंडेय
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > चिनाब मंडल में सड़कों ओर पुलों का किया जा रहा निर्माण,खर्च किए जा रहे 28 करोड़ : डॉ. राम लाल मार्कंडेय
himachal

चिनाब मंडल में सड़कों ओर पुलों का किया जा रहा निर्माण,खर्च किए जा रहे 28 करोड़ : डॉ. राम लाल मार्कंडेय

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/08/09 at 7:20 AM
Share

सचिन,केलांग : चिनाब मंडल मे सड़कों ओर पुलों के निर्माण कार्य पूरा किया जा रहा है जिससे कि क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिल सके। 28 करोड़ की लागत से क्षेत्र में जहां जहां आवश्यकता है वहां वहां पुलों का निर्माण करवाया जा रहा है। यह बात तकनीकी शिक्षा और जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडेय ने लाहौल एंड स्पिति विधानसभा क्षेत्र के चुनाव मंडल के जूलिंग में 850 लाख रुपए की लागत से चिनाव नदी पर निर्मित होने वाले जूलिंग पुल का शिलान्यास ओर 41 लाख रुपए की लागत से निर्मित झोलिंग नाले पर पैदल चलने योग्य पुल का उद्घाटन करने के बाद कहीl

डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि भौगोलिक परिस्थितियों के कारण सडकें इस प्रदेश के लोगों की भाग्य रेखायें हैं। इस समय प्रदेश में सड़कों का बड़ा नेटवर्क उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई राष्ट्रीय उच्च मार्ग स्वीकृत हुए है ओर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़कों का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र को सड़क से जोड़ने का संकल्प लिया है ताकि ग्रामीण आर्थिकी का रुपांतरण हो सके।

इसके बाद डॉ.रामलाल मार्कंडेय ने लाहौल स्पिति निर्वाचन क्षेत्र की ग्राम पंचायत वारपा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा की इस उप स्वास्थ्य केंद्र से इस क्षेत्र की वारिका और रानीका के लोग लाभांवित होंगें। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को घर-द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि जिला के लिए मेडिकल एटीएम की सुविधा स्वीकृत हुई है जिसके तहत लोगों को घर द्वार टेस्ट की सुविधा मिलेगीl

इस अवसर पर डॉ. मार्कंडेय बे वारपामें राम शरणम मंदिर भवन के लिए 1.50 लाख व सड़क के सुधारीकरण के लिए 1.50 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी ओर अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया और शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए l

कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बीसी नेगी, टीएसी मेंबर शमशेर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन लाल बंधु, डिप्टी सीएमओ डॉ. रंजीत वैद, एसडीओ कश्यप, बीडीसी अध्यक्ष टशी सोनम, प्रधान ग्राम पंचायत थिरोट शेर सिंह, बीडीसी संतोष, वारना पंचायत के प्रधान टशी, उपप्रधान सुरिंदर, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, महिला मंडलों के प्रतिनिधि और इलाके के लोग उपस्थित रहे।

admin August 9, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 16 अगस्त से 11 सितंबर तक होगा मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण – उपायुक्त चंबा
Next Article बनोग धारक्यारी सड़क मार्ग का बरसो से रुका निर्माण कार्य शुरु
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर पुलिस ने फरार उद्घोषित अपराधी को दबोचा, अदालत में होगी पेशी

Ago

आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार, कांग्रेस ने संविधान की आत्मा को चोट पहुंचाई : भाजपा 

Ago

खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है : मुख्यमंत्री

Ago

एचपीटीडीसी के आठ होटलों के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का बिगुल, धर्मशाला में जोरदार प्रदर्शन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?