सोलन/योगेश शर्मा: सोलन शहर के कथेड़ में नए अस्पताल के भवन का निर्माण कार्य अक्टूबर माह से शुरू हो जाएगा। जिसमें विभिन्न प्रकार की सुविधाएं वहां आने वाले लोगों को मिलेगी इसको लेकर विभाग द्वारा टेंडर लगा दिया गया है जिसका कार्य अक्टूबर माह से शुरू हो जाएगा। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसएल वर्मा ने बताया कि शहर के कथेड़ में मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल बनने जा रहा है। जिसके लिए जगह चिन्हित की गई थी लेकिन पहले जो मैप तैयार किया गया था उसमें कुछ खामियां थी लेकिन अब लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए नया मैप तैयार किया गया है।
मातृ एवं शिशु अस्पताल के साथ बनेगा ट्रॉमा सेंटर
वहीं अब पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा टेंडर भी लगा दिया गया है। इस अस्पताल में मातृ एवं शिशु अस्पताल के लिए 50 बेड का अस्पताल अलग से बनाया जाएगा। एनएच के साथ बनने वाले इस भवन में ट्रॉमा सेंटर बनने जा रहा है। जिसमे 50 बेडों का अस्पताल होगा। वहीं अलग से इस अस्पताल में 200 बेड अन्य मरीजो के लिए लगाए जाएंगें।
