संजीव महाजन,नूरपुर: विधानसभा ज्वाली में लोगों को बुधवार को विधायक अर्जुन सिंह ने करोड़ों की सौगातें दी है। उन्होंने यहां सुरिंदर सिंह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ज्वाली में नव भवन निर्माण के लिए लगभग 7 करोड़ की राशि की लागत का भूमि पूजन किया। वहीं सिविल अस्पताल ज्वाली में लगभग 6 करोड़ की लागत से बनने वाले 100 बिस्तर रहित अतिरिक्त भवन का भी भूमि पूजन किया गया। वही राजकीय महाविद्यालय ज्वाली में लगभग 5 करोड़ की लागत से बनने वाले नव निर्माण भवन का भूमि पूजन भी अर्जुन सिंह ने किया।
इसके साथ ही उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वाली के लगभग 15 लाख की लागत से नवनिर्मित एलीमेंट्री भव का उद्घाटन करते हुए ज्वाली को करोड़ों रुपए की सौगात दी,जिसके लिए ज्वाली की जनता ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, तकनीकी शिक्षा मंत्री राम लाल मार्कंडेय विधायक अर्जुन सिंह का धन्यवाद किया।
इससे पहले विधायाक अर्जुन सिंह का ज्वाली भाजपा कार्यकर्ताओं ने आईटीआई ज्वाली के प्रधानाचार्य चैन सिंह राणा ने स्टाफ सहित सिविल अस्पताल ज्वाली एस.एम.ओ अमन दुबे ने स्टाफ सहित स्वागत किया।
विधायक अर्जुन सिंह ने इस दौरान प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने जयराम ठाकुर से जो भी मांगा उन्होंने उसे तुरंत प्रभाव से पूरा किया। उन्होंने कहा कि आज उनके आश्रीवाद से पूरे विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपयों के कार्य धरातल पर हो रहें है,जिसके लिए वह अपनी तरफ से व समस्त जनता की तरफ से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद करते है।अर्जुन सिंह ने कहा कि इन सभी कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और जल्द ही इन कार्यों को पूर्ण करवा के जनता को समर्पित किया जाएगा।
