नालागढ़ : जगत सिंह (TSN)- नालागढ़ में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरदीप बावा ने रविवार को सोबनमाजरा से कश्मीरपुर तक मार्ग के रिमेटलिंग कार्य को शुरू करवाया। इस मार्ग पर 55 लाख व्यय किए जाएंगे। कश्मीरपुर तक मार्ग पक्का करने करने के बाद इसे देयोली तक चौड़ा और पक्का किया जाएगा। इसके लिये 80 लाख रूपये स्वीकृत कर टेंडर अवार्ड कर दिया गया है।
इस बारे मीडिया को जानकारी देते हुए हरदीप बावा ने कहा कि सोबनमाजरा से कश्मीरपुरा तक मार्ग की हालत काफी खराब थी। यह मार्ग चंगर क्षेत्र का सबसे व्यस्त मार्ग में से एक है। मार्ग खराब होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही थी। लोग पिछले लंबे से इस मार्ग को पक्का करने की मांग कर रहे थे जिसे अब पूरा करवा दिया गया है। उन्होंनें कहा कि अभी इसे कश्मीरपुरा तक पक्का किया जाना है उसके बाद इसे देयोली तक चौड़ा करने के बाद तारकोल डालने का कार्य करवाया जाएगा। जिसके लिए टेडर लगाकर दूसरे ठेकेदार को अवार्ड कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और लो.नि.वि. मंत्री विक्रमादित्य सिंह के सहयोग से नालागढ़ की खस्ताहालत सडक़ों को बजट मुहैया करवाकर पक्का करवाया जा रहा है।
