नाहन : देवेंद्र कुमार ( TSN)-ग्राम पंचायत देवका पुडला में पेयजल संकट गहराया है। समस्या को लेकर ग्रामीण जल शक्ति विभाग से समाधान की कई बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन अभी तक आश्वासन के अलावा ग्रामीणों को कुछ हाथ नही लगा हैं । जिसके चलते आज एक बार फिर ग्रामीणो ने समस्या को लेकर जल शक्ति विभाग को लिखा हैं और जल्द समाधान की गुहार लगाई हैं ।
बरसात के चलते ध्वस्त हुई पेयजल तो कहीं सिंचाई योजनाएं अभी तक दुरुस्त नहीं हो गई है । जिसके चलते ग्रामीणो का आज भी समस्या से दो-चार होना पड़ रहा हैं । नाहन में मीडिया से बात करते हुए ग्राम पंचायत प्रधान नरेश कुमार बताया कि बरसात के चलते देवका पुडला पंचायत को जोड़ने वाली पेयजल योजना ध्वस्त हुई थी । करीब डेढ़ माह का समय बीतने को है समस्या का समाधान नही हो पाया हैं । पेयजल योजना ध्वस्त होने के चलते क्षेत्र के करीब 1000 लोग प्रभावित हो रहे हैं । लोग प्राकृतिक स्त्रोत से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले भी विभाग से समाधान की गुहार लगाई थी लेकिन समाधान न होने के बाद आज एक बार फिर विभाग के अधिकारियों से समस्या को लेकर मिलने पहुंचे हैं । उन्होंने जल्द पेयजल योजना को दुरुस्त करने की मांग की हैं ।
