विकास शर्मा, चिंतपूर्णी(TSN): बाबा श्री माईदास सदन के नजदीक बनने वाले माता श्री चिंतपूर्णी के भव्य गेट का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया हैं। इस भव्य गेट को एम आर सी ग्रुप की ओर से दान के रूप में बनवाया जा रहा हैं। इस गेट पर 73 लाख की धनराशि खर्च की जाएगी और ये भव्य गेट चिंतपूर्णी मंदिर की शोभा को बढ़ाएगा।
इस भव्य गेट को बनने में आठ से नौ महीने का समय लगेगा। बता दें कि हिमाचल सरकार की ओर जंहा मंदिरों का विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा वहीं साउथ के मंदिरों की तर्ज पर मंदिरों के एंट्री गेट भी भव्य बनाए जाएंगे।
