By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: देश में टीकाकरण कवरेज में केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण- डाॅ. भारती प्रवीन पवार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > देश में टीकाकरण कवरेज में केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण- डाॅ. भारती प्रवीन पवार
himachalNews

देश में टीकाकरण कवरेज में केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण- डाॅ. भारती प्रवीन पवार

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/05/09 at 5:26 PM
Share

सोलन : योगेश शर्मा- केन्द्रीय राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. भारती प्रवीन पवार ने कहा कि देश में टीकाकरण कवरेज में केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। डॉ. भारती ने कहा कि स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में नवाचार ही भविष्य की सुरक्षा का आधार है। डाॅ. भारती प्रवीन पवार मंगलवार को सोलन ज़िला के केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली के 119वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह को मुख्यातिथि के रूप में सम्बोधित कर रहीं थीं।

डाॅ. भारती प्रवीन पवार ने कहा कि प्रौद्योगिकी में बदलाव के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार की प्रक्रिया नवीन रूप ले रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में नवाचार अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि रोगों के कारक भी नित नया रूप ले रहे हैं। कोविड-19 महामारी में वायरस के बदलते स्वरूप के कारण उत्पन्न परिस्थितियों से हम सभी परिचित हैं। उन्होंने कहा कि अनुसंधान के क्षेत्र में नवाचार के सकारात्मक परिणाम टीकाकरण सहित कोरोना वैक्सीन के रूप में प्रत्यक्ष हैं।

केन्द्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश में टीकाकरण कवरेज में केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1905 में अपनी स्थापना के समय से ही केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान नवाचार अपनाकर रोगों के उपचार के लिए टीकों के उत्पादन में राह दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं अनुसंधान के क्षेत्र में देश को सर्वोच्च शिखर तक पहुँचाने के लिए यह संस्थान अग्रसर है। अपनी 118 वर्षों की यात्रा में संस्थान ने मील के अनेक ऐतिहासिक पत्थर स्थापित किए हैं।

TAGGED: Solan Central Research Institute Kasauli
Chandrika May 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नालागढ़ में भारी तूफान के कारण बाइक पर गिरा पेड़…युवक की मौके पर मौत
Next Article IIT मंडी के शोधकर्ताओं ने कृषि और कागज के कचरे से बना डाले उपयोगी रसायन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

2 साल से तैयार मेडिकल कॉलेज अब तक शुरू नहीं,अनुराग ठाकुर ने देरी पर उठाए सवाल

Ago

अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन, राज्य सरकार ने बदले नियम

Ago

आना में 60 लाख से बनी सब्जी मंडी का उद्घाटन, चुराह के किसानों-बागवानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Ago

मानवता का अनूठा उदाहरण: चिंतपूर्णी में घायल बैल को मिला नया जीवन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?