बीबीएन : जगत सिंह -औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के भरतगढ़ मार्ग पर स्थित ढाणा के पास एक युवक की सड़क हादसे में मौत होने का मामला सामने आया है । बता दें कि युवक एक कार एजेंसी में काम करता था और जैसे ही वह काम खत्म करने के बाद ढाणा के पास पहुंचा, तो अचानक तेज तुफान के कारण पेड़ उसके बाइक पर गिर गया और इस युवक की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का जायजा लेने के बाद शव नालागढ़ के सिविल अस्पताल भेजा । उसके बाद नालागढ़ के सिविल अस्पताल में ही युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।बता दें कि मृतक युवक की पहचान खुशवंत सिंह उम्र 34 वर्ष गांव माजरा डॉक घर दभोटा तहसील नालागढ़ जिला सोलन के रूप में हुई है।
