राकेश, ऊना: प्रदेश के ऊना जिला में अब टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग पोर्टेबल एक्स रे मशीन के माध्यम से होगी। यह सुविधा ऊना अस्पताल में मरीजों को मुहैया करवाई जाएगी।इसके लिए अस्पताल में रिमेक्स केए-6 हैंड हेल्ड डीजिटल एक्सरे मशीन लगाई गई हैं। इस मशीन के जरिए टीबी रोगियों की स्क्रीनिंग की जाएगी।
इस पोर्टेबल मशीन का उपयोग अस्पताल के इलावा फील्ड में किसी भी गावं, झुग्गी झोंपड़ी ओर इंडस्ट्रियल एरिया में टीवी स्क्रीनिंग के लिए आसानी से किया जा सकता हैं। मशीन की सहायता से ग्रामीण व दूर-दराज क्षेत्रों में टीबी मुक्त अभियान के सफल क्रियान्वन को बल मिलेगा। मशीन के माध्यम से समय रहते टीबी के संभावित मरीजों में लक्षणों का पता कम समय में लगाने में सहायता मिलेगी ओर टीबी मुक्त ऊना के लक्ष्य को निर्धारित समय में हासिल करना आसान होगा।
इस बारे में जानकारी देते हुए डाॅ.मंजू बहल ने बताया कि हाल ही में इस मशीन की गुणवत्ता को जांचने के लिए इसका प्रयोग जिला के अस्पताल व खंड अंब के तहत आने वाले कुठेडा खैरला गांव में किया गया जिसके परिणाम भी संतोषजनक पाए गए हैं।
डाॅ. मंजू बहल ने बताया कि मशीन से लिए गए एक्सरे उच्च श्रेणी के होने के साथ-साथ यह मशीन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की सहायता से टीबी के लक्षणों की एक्सरे रीडिंग व रिपोर्टिंग करने में सक्षम हैं। इस मशीन के माध्यम से शरीर के किसी भी हिस्से का एक्सरे लिया जा सकता हैं ओर मरीज के लिए रेडिएशन का खतरा भी कम हैं।
सीएमओ ऊना ने बताया कि अब इस मशीन का उपयोग जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला ऊना की ओर से क्षय रोगियों की खोज के लिए चलने वाले अभियान में किया जाएगा जिससे की भारत सरकार की ओर से रखे गए 2025 के क्षय रोग मुक्त भारत अभियान के लक्ष्य व हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से निर्धारित 2024 के लक्ष्य को प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाएगी।
