संजू चौधरी, शिमला: शिमला के कालीबाड़ी में गुरुवार को योग प्रतिभा का प्रदर्शन प्रतिभागियों ने किया। यहां हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ की ओर से एक दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी जिलों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में से प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर खेल योगासन प्रतियोगिता के लिए चुना जाएगा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ करने पहुंचे हिमाचल पतंजलि योग समिति केंद्रीय प्रभारी लक्ष्मी दत्त शर्मा ने कहा कि योग को आज देश ही नहीं दुनिया में पहचान मिली हैं। योग से जंहा बच्चे नशे की प्रवृत्ति से दूर रहते हैं। तवहीं स्वास्थ्य के लिए भी योग लाभदायक सिद्ध हो रहा हैं।
इस अवसर पर हिमाचल योगासन संघ ने योग को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग भी उठाई ताकि बच्चे इसे अपने जीवन में अपना सके। उन्होंने कहा कि योग को खेल के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से मान्यता मिल गई हैं।
