सोलन : योगेश शर्मा (TSN)- पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सोलन में हिमाचल प्रदेश कॉरपोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त कर्मचारी समन्वय समिति की बैठक हुई । इस दौरान हिमाचल प्रदेश कॉरपोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष देवीलाल ठाकुर ने कहा कि सरकार उनकी पेंशन की मांग पर ध्यान नहीं दे रही है।
देवीलाल ठाकुर ने कहा कि वे कई बार सरकार के समक्ष अपनी पेंशन की मांग को लेकर बात कर चुके हैं लेकिन उनकी तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने कॉरपोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त कर्मचारी को बेवकूफ बनाया था। देवीलाल ठाकुर ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने उन्हें बेवकूफ बना कर रखा,कर्मचारी अपनी मांग को लेकर बार-बार उनके पास गए, लेकिन उनको अनदेखा किया गया । अब कांग्रेस की सरकार से उन्हें उम्मीद है लेकिन सरकार भी सुनने के लिए तैयार नहीं है।
