By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जेबीटी के लिए काउंसलिंग शुरू..दिव्यांगों ने मांगी बैकलॉग की भर्ती
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जेबीटी के लिए काउंसलिंग शुरू..दिव्यांगों ने मांगी बैकलॉग की भर्ती
himachalNews

जेबीटी के लिए काउंसलिंग शुरू..दिव्यांगों ने मांगी बैकलॉग की भर्ती

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/11/20 at 9:14 PM
Share

मंडी : धर्मवीर (TSN)- मंडी जिला में जेबीटी के 244 पदों के लिए बैचवाईज भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक के कार्यालय में इसके लिए सारी व्यवस्था की गई है। 244 पदों को भरने के लिए 1424 अभ्यार्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए हैं। इनमें बहुत से आरक्षित पद भी शामिल हैं लेकिन दिव्यांगों के कोटे को नहीं भरा जा रहा है। इस बात को लेकर दिव्यांगों ने नाराजगी जाहिर की है।

दिव्यांग होने के बावजूद सामान्य भर्ती में भाग लेने आए रिवालसर निवासी पिताम्बर शर्मा ने कहा कि सरकार दिव्यांगों के कोटे की पोस्टों को नहीं भर रही है। दिव्यांगों के कोटे वाली बहुत सी पोस्टें खाली चल रही हैं। बावजूद इसके दिव्यांगों को सामान्य भर्ती के तहत अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। इन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि दिव्यांगों के बैकलॉग को जल्द से जल्द भरा जाए क्योंकि बहुत से दिव्यांग अपनी उम्र को पूरा करते जा रहे हैं। यदि सरकार बैकलॉग को भर दे तो बहुत से दिव्यांगो को समय रहते नौकरी मिल जाएगी और उन्हें सामान्य भर्ती के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

244 पदों के लिए जारी किए गए हैं 1424 कॉल लेटर

प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अधीक्षक दिनेश कथानिया ने बताया कि सरकार और निदेशालय के दिशा निर्देशों के तहत 244 पद भरे जा रहे हैं,जिसमें जनरल के 86, ईडल्ब्यूएस के 31, फ्रिडम फाईटर के 3, ओबीसी के 41, ओबीसी बीपीएल के 10, ओबीसी फ्रिडम फाईटर का 1,एससी के 50, एससी बीपीएल के 8, एससी फ्रिडम फाइटर का 1, एसटी के 10 और एसटी बीपीएल के 3 पद शामिल हैं। वहीं, भर्ती के लिए जेबीटी प्रशिक्षुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। 20 से 25 नवंबर तक चलने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में पहले दिन ही एक हजार प्रशिक्षुओं ने अपना पंजीकरण करवा लिया। इसके लिए विभाग ने काउंसलिंग के लिए 12 टेबल लगाए हैं और पूरी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए 40 से अधिक कर्मियों की डयूटी लगाई गई है।

TAGGED: Mandi JBT councelling
Chandrika November 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नगर निगम को दिया चेक हुआ बाउंस तो एक हज़ार का होगा जुर्माना….वित्त कमेटी में हुआ निर्णय
Next Article गोपाष्टमी पर्व….आज के दिन भगवान श्री कृष्ण पहली बार चराने गए थे गौ वंश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Ago

घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर

Ago

हिमकोफेड निदेशक नियुक्ति पर आशीष ठाकुर का बिलासपुर में स्वागत, आभार रैली में दिखा उत्साह

Ago

कांगड़ा में 51 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, सड़क सुधार के लिए प्रशासन ने मांगे प्रस्ताव

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?