नाहन : देवेंद्र कुमार (TSN)- नाहन में पशु क्रूरता निवारण समिति की ओर से माता बाला सुंदरी गौशाला नाहन में गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पशुपालन विभाग की ओर से गोवंश के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया।
मीडिया से बात करते हुए पशु क्रूरता निवारण समिति की अध्यक्ष डॉक्टर नीरू शबनम ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोपाष्टमी पर्व यहां धूमधाम से मनाया गया उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम अनुसार गौशाला परिसर में हवन यज्ञ किया गया जिसमें शहर के सैकड़ो लोगों ने पूर्ण आहुति डालकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान लोगों ने गौ वंश को मालाएं पहनाकर उनकी पूजा अर्चना की।उन्होंने बताया कि मान्यता अनुसार आज के दिन भगवान श्री कृष्ण पहली बार गौ वंश को चराने लेकर गए थे इसी उपलक्ष्य में यह आयोजन किया जाता है।
पशु पालन विभाग ने लगाया पशु स्वास्थय जाँच शिविर
पशुपालन विभाग के डॉक्टर नरेश कुमार ने बताया कि आज गोपाष्टमी के अवसर पर माता बाला सुंदरी गौशाला नाहन में पशुओं के लिए एक स्वस्थ जान शिविर का भी आयोजन किया गया। ताकि पशु पालक अपने पशुओं से संबंधित समस्याओं का निदान पा सकें। उल्लेखनीय है कि गोपाष्टमी पर माता बाला सुंदरी गौ सदन में गौ सेवा व् पूजन किया जाता है और बड़ी संख्या में लोग इसमें भाग लेते हैं।
