अनिल कुमार, किन्नौर: ज़िला किन्नौर के मीरू ग्राम पंचायत में देश के प्रसिद्ध अवतारी बौद्ध धर्म गुरु ज्ञाबुंग टुलकु रिंबोछे रविवार को मीरू पंचायत के धार्मिक दौरे पर पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका मीरू पंचायत के ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया,जिसके बाद रिंबोछे ने सभी ग्रामीणों को आशीर्वाद प्रदान किया हैं। इसके बाद रिंबोछे ने इस धार्मिक कार्यक्रम में ग्रामीणों को प्रवचन भी दिया।
देश के प्रसिद्ध बौद्ध धर्म गुरु ज्ञाबुंग टुलकु रिंबोछे ने अपने धार्मिक दौरे के दौरान मीरू पंचायत के क्षेत्र की धार्मिक परिक्रमा में भाग लेकर समूचे पंचायत के सुखसमृद्धि हेतू पूजा पाठ भी किया। इस दौरान डीसी किन्नौर तोरुल एस रवीश व एसपी किन्नौर विवेक चेहल व मीरू पंचायत के जनप्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद रहे।
देश के प्रसिद्ध अवतारी बौद्ध धर्म गुरु ज्ञाबुंग टुलकु रिंबोछे देश के बड़े बड़े मठों के मठाधीश है और वे अपने सभी मठों का धार्मिक दौरा कर लोगों को आशीर्वाद प्रदान कर रहे है और उनके ज़िला के प्रवास के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उनके दर्शन किए हैं।
