By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी नगर निगम ने शहर के बुद्धिजीवियों के साथ की बैठक… नहीं बुलाए पार्षद
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी नगर निगम ने शहर के बुद्धिजीवियों के साथ की बैठक… नहीं बुलाए पार्षद
himachalNews

मंडी नगर निगम ने शहर के बुद्धिजीवियों के साथ की बैठक… नहीं बुलाए पार्षद

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/06/18 at 3:45 PM
Share

मंडी : धर्मवीर -आज नगर निगम मंडी के आयुक्त और अतिरिक्त आयुक्त ने शहर के बुद्धिजीवियों के साथ शहर के विकास को लेकर एक बैठक बुलाई थी। यह बैठक इसलिए चर्चा में आ गई क्योंकि चुने हुए पार्षदों को इस बैठक से दूर रखा गया। किसी भी पार्षद, महापौर या उपमहापौर को इसकी जानकारी नहीं दी गई और न ही उन्हें बुलाया गया। इस बात को लेकर पार्षद खफा हो गए हैं।

हम 24 घंटे रहते हैं जनता के बीच में

नगर निगम मंडी के उपमहापौर वीरेंद्र भट्ट ने बताया कि उन्हें बैठक का पता चला है लेकिन अधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई। यह चिंता का विषय है क्योंकि चुना हुआ प्रतिनिधि 24 घंटे जनता के बीच ही रहता है। बैठक में जो विषय उठे होंगे उनका समाधान करवाना चुने हुए प्रतिनिधि का ही काम होता है।नगर निगम मंडी के अतिरिक्त आयुक्त शशि पाल शर्मा ने बताया कि बैठक सिर्फ शहर के बुद्धीजीवि वर्ग के साथ रखी गई थी ताकि शहर के विकास के लिए उनके सुझाव लिए जा सकें। इसमें किसी भी पार्षद को शामिल नहीं किया गया था। बुद्धिजीवियों के पास शहर के विकास के लिए अपना एक अलग नजरिया होता है, उसी को जांचने के लिए बैठक बुलाई गई थी।

अच्छा किया जो पार्षदों को बैठक में नहीं बुलाया

वहीं शहर निवासी हरमीत सिंह बिट्टू और अनिल शर्मा ने बताया कि सभी ने शहर के विकास के लिए अपने सुझाव दिए हैं। नगर निगम ने चुने हुए प्रतिनिधियों को बैठक में न बुलाकर अच्छा किया क्योंकि बहुत सी ऐसी बातें होती हैं जो पार्षद के खिलाफ भी चली जाती हैं। यदि पार्षद उस बैठक में मौजूद रहता तो फिर ये बातें नहीं हो पाती। इसलिए उनकी गैरमौजूदगी ने सभी ने खुलकर अपनी बातें रखी हैं।

TAGGED: Mandi Municipal Corporation
Chandrika June 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चंबा जिला में एक टिन के शेड में चल रहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नकरोड,वर्षों से नहीं नसीब हो रहा अपना भवन
Next Article मीरू गांव के धार्मिक दौरे पर पहुंचे देश के प्रसिद्ध अवतारी बौद्ध धर्म गुरु ज्ञाबुंग टुलकु रिंबोछे,ग्रामीणों को दिया आशीर्वाद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

अवैध खनन मामले पर कांग्रेस का हमला, पूर्व मालिकाना हक की जांच की उठाई मांग

Ago

पंडोह स्थित आरसेटी में महिलाओं को दिया जा रहा निशुल्क प्रशिक्षण

Ago

ऊना पुलिस की कार्रवाई से वाहन चोरी का खुलासा, चिंतपूर्णी से चोरी बाइक पंजाब से बरामद

Ago

हमीरपुर में एचपीवी टीकाकरण को तेज करने के निर्देश, लक्ष्य हासिल करने पर जोर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?