राहुल चावला,धर्मशाला(TSN)-सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश में फिल्म मेकिंग पर तीन माह का एडऑन कोर्स या सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया जाएगा।सीयू में फिल्म मेकिंग का कार्स शुरू होने के बाद सीयू के मीडिया विभाग के स्टूडेंटस को दिल्ली और मुंबई में जाने का मौका मिलेगा।यह जानकारी सीयू के वीसी प्रो.सत प्रकाश बंसल ने बुधवार को सीयू परिसर में हिम सिने सोसायटी और सीयू के पत्रकारिता विभाग के फिल्म फेस्टीवल का पोस्टर रिलीज करने के दौरान दी। सिने फिल्म फेस्टीवल अक्टूबर माह में आयोजित किया जाएगा।
हिमाचल नर्सैंगिंक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध,फिल्मों के लिए काफी अच्छी लोकेशेन्स
प्रो. बंसल ने बताया कि फिल्म मेकिंग का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने के साथ फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीटयूट आफ इंडिया पुणे,सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीटयूट कोलकाता,क्राफ्ट इंस्टीटयूट दिल्ली या फिर चेन्नई स्थित इंस्टीटयूट के साथ टाइअप करने का प्रयास किया जाएगा। प्रो. बंसल ने कहा कि हिमाचल की बात करें तो यहां पर्यटन प्रमुख है, ऐसे में सीयू के फिल्म मेकिंग सर्टिफिकेट कोर्स के स्टूडेंटस से डाक्यूमेंट्रीज बनवाई जाएंगी, क्योंकि इस संबंध में कुछ एक चैनलस से डिमांड भी आई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सीयू में 50 फीसदी थ्यूरी और 50 फीसदी प्रेक्टिस पर फोकस किया जाएगा, जिसे हर विषय में लागू कर दिया गया है। फिल्म मेकिंग क्षेत्र में स्टूडेंटस को राष्ट्रीय स्तर पर प्लेसमेंट मिले, इस पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
