बिलासपुर :सुभाष ठाकुर (TSN)-विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में नव वर्ष मेला की तैयारीयां शुरू हो चुकी है । तीन दिवसीय नव वर्ष मेला 30 दिसंबर से लेकर पहली जनवरी तक चलेगा जिसके लिए जिला प्रशासन मंदिर न्यास में तैयारियां शुरू कर दी है ।
मेला के दौरान जहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे । वहीं पर श्रद्धालु का दीदार करके अपने नव वर्ष का आगाज करेंगे । मेला के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में होमगार्ड पुलिस के जवान तैनात होंगे, श्रद्धालुओं को लाइनों में ही दर्शनों के लिए भेजा जाएगा । नव वर्ष मेला के दौरान पंजाब, हिमाचल,हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु के दर्शन के लिए पहुंचेंगे । मंदिर न्यासी प्रदीप शर्मा का कहना है कि दरबार में नव वर्ष मेला की तैयारी शुरू हो चुकी है । जिला प्रशासन और पुलिस मंदिर न्यास के द्वारा तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है,ताकि नव वर्ष मेला के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े । नव वर्ष मेला के दौरान भारी भीड़ के चलते श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे जत्थों में रोक रोक कर मंदिर भेजा जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि श्रद्धालुओं को लाइनों मे ही दर्शन हो ।
