By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: CPS सुंदर ठाकुर बोले…महिला आरक्षण बिल कांग्रेस पार्टी की देन, बीजेपी राजनीतिक फायदे के लिए पीट रही ढिंढोरा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > CPS सुंदर ठाकुर बोले…महिला आरक्षण बिल कांग्रेस पार्टी की देन, बीजेपी राजनीतिक फायदे के लिए पीट रही ढिंढोरा
himachalpolitical

CPS सुंदर ठाकुर बोले…महिला आरक्षण बिल कांग्रेस पार्टी की देन, बीजेपी राजनीतिक फायदे के लिए पीट रही ढिंढोरा

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/10/02 at 6:38 PM
Share

कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा ( TSN)- देश में केंद्र सरकार के द्वारा बीते दिनों महिला आरक्षण बिल लाया गया और राष्ट्रपति के द्वारा इस बिल को पारित कर कानून भी बनाया गया है। ऐसे में भाजपा के द्वारा जहां महिला आरक्षण बिल को लेकर देश भर में महिला सम्मान की बात कही जा रही है। तो वहीं कांग्रेस ने इसे बीजेपी का राजनीतिक प्रोपेगेंडा बताया।ढालपुर में सीपीएस सुंदर ठाकुर ने कहा कि अगर महिला आरक्षण बिल भाजपा के द्वारा लाया गया है तो वह इसे तुरंत लागू क्यों नहीं करती है। अगर सरकार इन लोकसभा चुनाव में इसे लागू नहीं करती है तो इस बिल को लाने का भी कोई फायदा नहीं है।

सुंदर ठाकुर ने कहा कि महिला आरक्षण बिल कांग्रेस पार्टी की देन है और भाजपा मात्र इसे अपने राजनीतिक फायदे के लिए प्रयोग में ला रही है। सीपीएस सुंदर ठाकुर ने कहा कि अभी तक देश भर में जनगणना भी पूरी नहीं हो पाई है। सरकार के द्वारा आने वाले चुनावों में 33% महिला आरक्षण के लिए सीटों को बढ़ाने का भी विचार किया जा रहा है। ऐसे में लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा इस बिल को जनता के बीच अपने फायदे के लिए ले जा रही है। जबकि सच्चाई यह है कि यह बिल कांग्रेस पार्टी की देन है। उस दौरान यह बिल इसलिए पारित नहीं हो पाया क्योंकि भाजपा के ही लोकसभा सदस्यों के द्वारा इसका विरोध किया गया था।

सुंदर ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही युवाओं को वोट देने का अधिकार दिया था और कंप्यूटर शिक्षा प्रणाली भी स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की देन है। भाजपा चुनावो को देखते हुए नए-नए हथकंडे अपना रही है और देश की जनता को भी भ्रमित किया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस पार्टी इस बात को जानती है और देशभर में लोगों को इस बारे जागरूक किया जाएगा। वहीं जिला कुल्लू का मुख्यालय ढालपुर के परिधि में कांग्रेस पार्टी के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई गई। तो वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की गई। इस दौरान सीपीएस सुंदर ठाकुर भी मौजूद रहे और उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से दोनों महान विभूतियों के द्वारा दिखाए गए आदर्शों पर चलने का आग्रह किया।

TAGGED: Kullu CPS sunder thakur
Chandrika October 2, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article खराहल घाटी के तलायटी गांव में दंपती पर हुआ जानलेवा ह+मला…कुल्लू अस्पताल में चल रहा दंपती का इलाज
Next Article हिमाचल में होगी बॉलीवुड अभिनेता आयुष की चौथी फिल्म की शूटिंग..मंडी में शूट होंगे अधिकतम अंश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

अवैध खनन मामले पर कांग्रेस का हमला, पूर्व मालिकाना हक की जांच की उठाई मांग

Ago

पंडोह स्थित आरसेटी में महिलाओं को दिया जा रहा निशुल्क प्रशिक्षण

Ago

ऊना पुलिस की कार्रवाई से वाहन चोरी का खुलासा, चिंतपूर्णी से चोरी बाइक पंजाब से बरामद

Ago

हमीरपुर में एचपीवी टीकाकरण को तेज करने के निर्देश, लक्ष्य हासिल करने पर जोर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?