By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल में होगी बॉलीवुड अभिनेता आयुष की चौथी फिल्म की शूटिंग..मंडी में शूट होंगे अधिकतम अंश
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल में होगी बॉलीवुड अभिनेता आयुष की चौथी फिल्म की शूटिंग..मंडी में शूट होंगे अधिकतम अंश
himachalNews

हिमाचल में होगी बॉलीवुड अभिनेता आयुष की चौथी फिल्म की शूटिंग..मंडी में शूट होंगे अधिकतम अंश

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/10/02 at 7:19 PM
Share

मंडी : धर्मवीर (TSN)- बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा अपने करियर की चौथी फिल्म हिमाचल प्रदेश में शूट करने जा रह हैं। तीसरी फिल्म की शूटिंग खत्म कर अपने घर मंडी पहुंचे आयुष शर्मा ने सोमवार को मंडी में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।आयुष ने बताया कि उनकी पसंद रहेगी की उनकी इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग मंडी जिला में की जाए।

हिमाचल में पहली बार होगी फिल्म की शूटिंग

आयुष ने कहा कि वे हिमाचल में पहली बार फिल्म शूट करने आ रहे हैं, जिसके लिए वे काफी उत्साहित हैं। आयुष ने बताया कि उनकी करियर की तीसरी फिल्म जनवरी माह में रिलीज होगी। जिसके बाद चौथी फिल्म की शूटिंग फरवरी माह से शुरू होगी। यह फिल्म देशभक्ति से ओपप्रोत होगी जिसमें दर्शकों को लव व एक्शन के साथ कोमेडी भी देखने को मिलेगी। एक महीने तक उनकी इस फिल्म के अंश हिमाचल के अलग अलग कोनों में फिल्माएं जाएंगे। आयुष ने बताया कि उन्हें अपने करियर की दूसरी फिल्म अंतिम में रोल करने के लिए तीन साल का इंतजार करना पड़ा। इन तीन सालों में उन्होंने अपनी बॉडी को तैयार किया ताकि इस फिल्म में उन्हें सफलता मिल सके। आयुष शर्मा ने कहा कि इसमें कोई दोराय नहीं कि जब भी किसी स्थान पर फिल्मों को शूटिंग हुई है वहां पर पर्यटन को बढावा मिला है। हिमाचल में भी जिन स्थानों पर पहले शूटिंग हुई हैं आज वहां पर्यटन को नए पंख लगे है। आयुष ने कहा कि आज भारत में लगभग सभी राज्यों की अपनी फिल्म इंडस्ट्री है। आने वाले समय में हिमाचल में भी फिल्म इंडस्ट्री हो, सरकारों का भी इस ओर प्रयास होना चाहिए। हिमाचल में फिल्म इंडस्ट्री होने से यहां पर पर्यटन तो बढ़ेगा ही साथ ही हिमाचल की आर्थिकी की सुदृढ होगी।

हिमाचली गाने नीरू चली घुमदी को बॉलीवुड में मिले पहचान

वहीं आयुष ने कहा हिमाचल के दो गाने हैं जिन्हें वे बॉलीवुड तक पहुंचाना चाहते हैं। पहला पहाड़ी गाना नीरू चली घुमदी हिमाचल में बहुत पंसद किया जाता है। इस गाने को हिमाचल से बाहर भी फिल्म इंडस्ट्री के माध्यम से सराहा जाए इसके लिए उनका प्रयास रहेगा। वहीं चुनावों के दौरान प्रचार के लिए उनके पिता ने जो गाना इस्तेमाल किया था उसे भी किसी फिल्म में डालने का उनका प्रयास रहेगा। इस मौके पर आयुष शर्मा के पिता पूर्व मंत्री व सदर विधायक अनिल शर्मा भी मौजूद रहे।

TAGGED: Mandi bollywood actor ayush sharma
Chandrika October 2, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article CPS सुंदर ठाकुर बोले…महिला आरक्षण बिल कांग्रेस पार्टी की देन, बीजेपी राजनीतिक फायदे के लिए पीट रही ढिंढोरा
Next Article देश के लिए बंदूक उठाने वालों ने उठाया स्वच्छता का झाड़ू..कैप्टन डीआर चंदेल की अगुवाई में चलाया गया अभियान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ओबीसी युवाओं के लिए राहत: चौधरी फाउंडेशन देगी फ्री कम्युनिकेशन स्किल और इंटरव्यू कोचिंग

Ago

15 मई के बाद बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार पर लगेगा मासिक जुर्माना, हमीरपुर नगर निगम सख्त

Ago

भाजपा पर विधायक सुरेश कुमार का हमला: महिला आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

Ago

चुराह में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर कार्यशाला, लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?