By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: स्टॉक मार्केट में निवेश का लुभावना ऑफर देकर शातिरों ने ठगे करीब 2 करोड
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > स्टॉक मार्केट में निवेश का लुभावना ऑफर देकर शातिरों ने ठगे करीब 2 करोड
crimehimachal

स्टॉक मार्केट में निवेश का लुभावना ऑफर देकर शातिरों ने ठगे करीब 2 करोड

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/06/12 at 10:31 AM
Share

मंडी:धर्मवीर(TSN)-स्टॉक मार्केट में निवेश कर अमीर बनने का सपना देखने वाले लोगों को साइबर ठग लगातार अपना निशाना बना रहे हैं। इन शातिरों ने अब लोगों से पैसे ऐंठने के लिए अब सोशल मीडिया का सहार लिया है। बीते माह की बात की जाए तो मध्य जोन मंडी में शातिरों ने विभिन्न सोशल मीडिया ऐप के जरिए करीब दो करोड़ की ठगी को अंजाम दिया है। इन शातिरों ने लोगों से स्टॉक मार्केट में निवेश करने के नाम पर यह ठगी की है।

सोशल मीडिया ऐप पर ग्रुप बनाकर साइबर ठग लोगों का बना रहे अपना शिकार

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले माह मध्य जोन मंडी में साइबर क्राइम के 4 मामले दर्ज हुए हैं। साइबर ठगों ने वाट्सऐप, फेसबुक व टेलिग्राम सोशल मीडिया ऐप के माध्यम से ग्रुप बनाकर स्टॉक मार्केट के नाम पर निवेश करवाकर ठगी को अंजाम दिया है। साइबर क्राइम थाना मध्य जोन मंडी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनमोहन सिंह ने इन मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ठगी का शिकार हुए लोगों के साथ 1,97,56,088 रुपये की धोखा*धड़ी हुई है। साइबर ठगों ने स्टॉक मार्केट के नाम पर लुभावने ऑफर देकर इन लोगों को अपना शिकार बनाया है।

मंडी में साइबर क्राइम के बीते माह 4 मामले दर्ज

मनमोहन सिंह ने बताया कि लोग लगातार साइबर क्राइम का शिकार हो रहे हैं। साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए हिप्र स्टेट सीआईडी द्वारा विभिन्न कदम उठाए जा रहे है। साइबर क्राईम पुलिस थाना मध्य जोन मंडी द्वारा साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए मध्य खण्ड के अन्तर्गत आने वाले सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों व ग्राम पंचायतों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि यदि कोई व्यक्ति साईबर क्राईम का शिकार हो जाए तो इसकी शिकायत कैसे और कहां करें। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि सोशल मीडिया पर लुभावने ऑफर देने वाले किसी भी गु्रप पर अपनी निजी जानकारी देने से बचे। ऐसे सभी गु्रप को छोड़ दें और अनजान व्यक्ति के साथ अपनी निजी जानकारी सांझा न करें। यदि फिर भी कोई व्यक्ति इस तरह के साइबर क्राइम का शिकार हो जाता है तो तुरंत साइबर हैल्प लाईन नम्बर 1930 या साइबर क्राइम पुलिस थाना मंडी के लैंडलाईन नम्बर 01905-226900 व अपने नजदीकी पुलिस थाना में सम्पर्क करें।

TAGGED: Mandi Crooks cheated nearly Rs 2 crore
Chandrika June 12, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भाजपा विधायक दल की बैठक में की गई चुनावों की समीक्षा…कहा कांग्रेस सरकार अल्पमत में
Next Article सुधीर शर्मा और इंदर दत्त लखनपाल ने विधायक पद की ली शपथ… प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

किसान सभा ने धर्मशाला में रैली निकालकर बुलंद की किसानों-मजदूरों की आवाज

Ago

जरूरतमंदों के लिए महादान का मौका, आगामी 14-15 अगस्त को लगाए जाएंगे रक्तदान शिविर

Ago

हमीरपुर में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, विधायक आशीष शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

Ago

ऊना के एमसी पार्क में गूंजा ‘वंदे मातरम’, हिमाचल पुलिस ब्रास बैंड ने बांधा देशभक्ति का समां

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?