राहुल चावला,धर्मशाला(TSN)-प्राचीन श्री अघंजर महादेव मंदिर खनियारा में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है.सैकड़ों श्रद्धालु भगवान भोले नाथ के दर्शन व बेल पत्र चढ़ाने के लिए शिवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर पहुंचे। अघंजर महादेव के प्रति लोगों में गहरी आस्थ है।शिवरात्रि वाले दिन श्रद्धालु जहां भगवान शिव की अंगजर महादेव के रूप में पूजा अर्चना की,साथ ही बाबा गंगा भारती के अखंड धुनें में माथा टेका।
वही मंदिर पहुंचे नगरोटा बगवां के डिंपल ने कहा कि आज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह है,उन्होंने कहा कि शिवरात्रि वाले दिन अघंजर महादेव मंदिर खनियारा में श्रद्धालु भरी संख्या में आते है और भगवान शिव का आशीर्वाद भी लेते है।चंडीगढ़ में आए शुभम का कहना है कि चंडीगढ़ से स्पेशल यहां पर भगवान शिव के दर्शनों के लिए आए है,शुभम ने कहा कि शिवरात्रि के अवसर पर नॉर्मल भीड़ है। पालमपुर से अघंजर महादेव मंदिर पहुंची सेजल का कहना हे कि शिवरात्रि वाले दिन यहां मंदिर में आकर बहुत अच्छा लग रहा है,उन्होंने कहा कि यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ बहुत ज्यादा है।धर्मशाला की स्थानीय निवासी प्रियंका का कहना है कि उनके लिए शिवरात्रि का मतलब है नए साल की शुरुआत,उन्होंने कहा कि आज के दिन भगवान शिव का विवाह हुआ था,उन्होंने कहा कि यहां मंदिर में भीड़ काफी है।
