अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी को लेकर हुए घो+टालों की पोल खुलना अब शुरू हुई हैं। जगह-जगह अलग-अलग जिलों में यह मामले सामने आ रहे है। हमीरपुर जिला के लोग भी इसे बच नहीं सके हैं और यहां भी घोटाले+बाजों ने 50 करोड़ रुपये से अधिक का चूना लोगों को लगाया हैं। कथित तौर पर कई लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई को कम समय में बढ़ाने के लिए एजेंटों के माध्यम से क्रिप्टोकरंसी में निवेश किया था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने बड़सर व सुजानपुर थाना के तहत धोखाधड़ी के तहत धारा 420 के दो मामले दर्ज किए हैं । क्रिप्टोकरंसी घोटाले+बाजों ने हमीरपुर ज़िला पुलिस ने 14.50 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी करने वाले 11 लोगों की शिकायत पर केस दर्ज किया था। अब 18 व्यक्तियों ने क्रिप्टोकरेंसी धोखा+धड़ी के बारे में शिकायत दर्ज की थी। क्रिप्टोकरंसी घोटाले+बाजों के कुछ एजेंटों, जिन्होंने लोगों को पैसा निवेश करने का लालच दिया था, ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए शिकायतें भी दर्ज करवाई थी।
पुलिस विभाग को आए दिन लोगों की ओर से लिखित शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। पुलिस विभाग ने उक्त मुद्दे पर थाना सुजानपुर व नादौन में मामले भी दर्ज किए हैं और कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि क्रिप्टोकरंसी में निवेश करने के संबंधित विभिन्न लोगों की धोखा+धड़ी करने से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। पुलिस विभाग की ओर से इस मुद्दे पर संजीदगी से कार्रवाई की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले के तहत सुजानपुर व बड़सर में धारा 420 के तहत दो मामले भी दर्ज किए गए हैं ।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टोकरंसी में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठ+गी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कांगड़ा, बिलासपुर, मंडी के अलावा हमीरपुर जिले में भी करोड़ों की ठ+गी हुई हैं।
