विकास शर्मा, चिंतपूर्णी(TSN): चिंतपूर्णी में रविवार से शारदीय नवरात्रे शुरू हो रहे हैं लेकिन इन नवरात्रों से पहले ही चिंतपूर्णी में सफाई व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आ रही हैं। सफाई व्यवस्था की देख रेख कर रहे सुलभ इंटरनेशनल की तरफ से सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के दावे तो किए जाते हैं लेकिन नाली में पड़ी गंदगी की ये तस्वीरें कुछ ओर ही कहानी बयां कर रही हैं।
नाली में पड़े ये कूड़े की तस्वीरें बस स्टैंड के पास चंचला भवन की हैं जहां इस भवन के ऊपर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का बोर्ड लगा हुआ हैं, तो ठीक नीचे नाली में गंदगी पड़ी हुई हैं। चंचला भवन की मालकिन और दुकानदार बलराज का कहना था कि इस बारे कई बार सफाई कर्मियों को कहा गया हैं,लेकिन अभी तक उनके आगे की नालियां साफ नहीं की गई हैं। नवरात्रे शुरू होने में मात्र एक दिन बचा है और नाली में कूड़े के साथ पानी ठहरने से कमरों के अंदर पानी का रिसाव होना शुरू हो गया हैं।
