राहुल चावला, धर्मशाला: मार्च माह होने वाली इंटर यूनिवर्सिटी महिला पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता की मेजबानी इस बार हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला की ओर से की जाएगी। भारतीय विश्वविद्यालय संघ की (AIU) के सौजन्य से विश्वविद्यालय को प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेवारी सौंपी गई हैं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 9 मार्च को करेंगे,जबकि प्रतियोगिता के समापन पर प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 12 मार्च को बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे । सीयू के खेल निदेशक डॉ. सुमन शर्मा ने बताया कि संस्थानों की कमी होने के बावजूद AIU ने हमें बीते वर्ष 2 खेलों के आयोजन की जिम्मेवारी सौंपी थी। जो सफलतापूर्वक वहन की गई हैं।
खेल निदेशक प्रो. सुमन शर्मा ने कहा कि 9 से 12 मार्च तक धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में खेलों का आयोजन होगा। इसमें 150 टीमें भाग लेंगी। AIU के तहत सभी पंजीकृत शिक्षण संस्थानों को सीयू की ओर से निमंत्रण भेजा गया हैं। इंटर यूनिवर्सिटी महिला पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 1200 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि खेल के सफल आयोजन की तैयारियां चल रही हैं समितियों का गठन कर लिया गया हैं।
डॉ. सुमन शर्मा ने कहा कि 9 मार्च से 12 मार्च तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से देशभर के विश्वविद्यालयों को निमंत्रण भेजा गया हैं। इसमें से 90 संस्थानों ने पंजीकरण करवा लिया हैं। सीनियर वर्ग में महिला 47 किलोग्राम वर्ग, 52 किलोग्राम वर्ग, 57 किलोग्राम वर्ग, 63 किलोग्राम वर्ग, 69 किलोग्राम वर्ग, 76 किलोग्राम वर्ग, 84 किलोग्राम वर्ग और 84 प्लस किलोग्राम वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। एक टीम में आठ खिलाड़ियों से साथ कोच और मैनेजर साथ रहेंगे।
