राकेश,ऊना: जिला ऊना के अप्पर अरनियाला गांव के साथ लगते जंगल में मंगलवार को अचानक लगी आग से हड़कंप मच गया। यह आग तेजी से आबादी वाले इलाके की ओर बढ़ने लगी थी। ऐसे में गांव के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और उन्होंने आबादी की ओर बढ़ रही आग पर तुरंत काबू पाया।
अग्निशमन विभाग के अधिकारी की माने तो उन्हें सूचना मिली थी की अरनियाला में आग लगी हुई हैं। सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर गाड़ी लेकर पहुंचे और जंगलों की से तरफ आबादी की और बढ़ रही आग पर उन्होंने कुछ ही समय के अंदर काबू पा लिया। गांव के लोगों ने बताया कि जहां पर आग लगी हुई थी उसके ऊपर बिजली की तारे भी थी और साथ में आबादी भी थी। ऐसे में अगर आग पर जल्दी काबू नहीं पाया जाता तो यह आग आबादी की तरफ भी बढ़ सकती थी, हालांकि आगजनी की इस घटना में किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ हैं।
