मंजूर पठान,चंबा: चंबा जिला के डलहौजी स्थित नागरिक अस्पताल में अब मरीजों को पहले से ज्यादा बेहतर इलाज मिल पाएगा। मरीजों को यहां डॉक्टरों की कमी नहीं खलेगी। इसके पीछे की वजह यह है कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने डलहौजी नागरिक अस्पताल में 7 डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश दिए हैं जिनमें से 2 डॉक्टरों ने अपनी ज्वाइनिंग भी अस्पताल में दे दी हैं। इनमें से एक शिशु रोग विशेषज्ञ और दूसरे एनेस्थीसिया विशेषज्ञ हैं जिन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया हैं।
इन डॉक्टरों की नियुक्ति से अब डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में बच्चों का इलाज नागरिक अस्पताल डलहौजी में ही हो पाएगा। लोगों को अपने बच्चों के इलाज के लिए चंबा या अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर भी अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे हालांकि यह पहला मौका है जब शिशु रोग विशेषज्ञ नागरिक अस्पताल डलहौजी में नियुक्त किए गए हैं। सरकार की ओर से 7 डॉक्टरों के आदेश हुए थे जिनमें से अभी तक दो डॉक्टरों ने अपनी जॉइनिंग अस्पताल में दे दी है और बाकी डॉक्टर भी जल्द ज्वाइन करेंगे।
अस्पताल में इन्हें साथ डॉक्टरों की नियुक्ति होने से इसका लाभ यहां की हजारों की संख्या को मिलने वाला हैं। बता दे कि डलहौजी टूरिस्ट डेस्टिनेशन होने के साथ-साथ इस नागरिक अस्पताल में काफी लोग अपना इलाज करवाने के लिए आते हैं। यही कारण है कि अब सरकार ने लोगों की समस्या को देखते हुए उचित कदम उठाया है जिसका लाभ आम जनता को मिलने वाला हैं ।
नागरिक अस्पताल डलहौजी के एसएमओ डॉक्टर विपिन ठाकुर ने बताया कि सरकार ने 4 अगस्त को 7 डॉक्टरों के आदेश नागरिक अस्पताल डलहौजी के लिए किए थे, जिनमें से अभी दो डॉक्टरों ने अपनी ज जॉइनिंग दे दी हैं। इनमें से एक शिशु रोग विशेषज्ञ हैं और दूसरे एनस्थिजिया विशेषज्ञ हैं। इसके अलावा मेडिसिन, हड्डी रोग विशेषज्ञ,सर्जरी जैसे महत्वपूर्ण डॉक्टर भी जल्द अपनी सेवाएं इस अस्पताल में देंगे। इससे यहां की हजारों की आबादी को लाभ मिलने वाला हैं क्योंकि पहले यह डॉक्टर नहीं होने की वजह से दिक्कतें होती थी। अब बच्चों सहित बुजुर्गों को भी बेहतरीन सेवाएं इस नागरिक अस्पताल में मिल पाएंगी।
