राकेश,ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एड्स और न+शे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के पांच किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में जिला ऊना के पांच कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया। यह मैरथान दौड़ मलाहत से लेकर बसोली और वापिस मलाहत आकर समाप्त हुई।
स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने बताया कि प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों के तहत युवाओं और लोगों को एड्स और न+शे के खिलाफ जागरूक करने के इस मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि एड्स कैसी बीमारी हैं, इसकी चपेट में आने से कैसे बचा जा सकता है और यह कैसे फैलती है इसको लेकर युवाओं और लोगों को जागरूकता किया गया हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन की ओर से चलाए गए न+शा मुक्त अभियान को लेकर भी बच्चों को न+शे से दूर रहने और न+शे से होने वाले दुष्परि+णामों के बारे में जानकारी दी गई हैं ताकि बच्चे न+शे से दूर रहे।
मैराथन दौड़ में एक सेल्फी प्वाइंट भी लगाया गया है जिसमें बच्चों ने न+शे को न, जिंदगी को हां, मेरा फ़ैसला सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली और इसे सोशल मीडिया पर डालकर लोगों को जागरूक किया।
