बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – भानुपली से बैरी तक बन रहे रेलवे टनल निर्माण के लिए हो रही भारी ब्लास्टिंग से जहां लोगों के मकान तक कंपकपा गए हैं, तो वहीं टनलों ने गावों के जल स्त्रोतों को भी सूखा कर दिया है। टनल निर्माण से स्वारघाट ब्लॉक के कई गावों के प्राकृतिक जल स्त्रोत सूख हो चुके हैं । पानी के लिए ग्रामीणों को काफी समस्या हो रही है, जिससे अब गांवो में जलसंकट का खतरा बना हुआ़ है ।
ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे सुरंग निर्माण का कार्य चला है, तब से उनके स्रोतों में पानी की काफी कमी हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी टनल निर्माण के दौरान गांव भुवाई, कैंचीमोड़, गरा, री इत्यादि गावों के जलस्त्रोत भी सुख चुके है । अगर यही हाल रहा तो पानी की काफी समस्या उत्पन हो जाएगी, जिसको लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम सवारघाट को शिकायत दी थी ।
एसडीएम स्वारघाट व जियोलोजिस्ट की टीम ने गांव खैरियां का दौरा किया। एसडीएम ने बताया कि टीम के साथ निरक्षण किया गया है,जिसमें सामने आया है की रेलवे टनल से पानी के स्त्रोत सुख रहे है । इसकी जियोलोजिस्ट से जैसे ही रिपोर्ट आती है आगामी कारवाई की जाएगी
