बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – लुहणू मैदान स्थित इंडोर स्टेडियम में दिव्यांग खिलाडिय़ों के लिए सिटिंग वॉलीबाल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें यह खिलाड़ी खेल की बारिकियां सीख रही हैं।
वॉलीबाल कैंप में 16 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें पांच खिलाड़ी ऐसे हैं, जोकि अंतराष्ट्रीय स्तर की वॉलीबाल प्रतियोगिता भाग लेंगे। वहीं, इसके अलावा अन्य खिलाड़ी नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रदेश भर के सिटिंग वॉलीबाल खिलाड़ी इस कैंप में भाग ले रहे हैं। बता दें कि इन दिव्यांग खिलाडिय़ों का प्रशिक्षण शिविर शुरू करवाने को लेकर उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन का अहम योगदान रहा है। इसके लिए इन खिलाडिय़ों ने उपायुक्त बिलासपुर का आभार जताया है।
