राकेश, ऊना: देशभर में कोरोना के नए वेरिएंट से तबाही मची हुई हैं और लोग दहशत में हैं। ऐसे में प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर अलर्ट हो गया हैं। सभी जिलों में पुख्ता इंतजाम कोविड से निपटने को लेकर किए जा रहे हैं। तो वहीं व्यवस्थाओं को भी जांचा जा रहा हैं जिससे कि कोविड की स्थिति से निपटा जा सके। इसी कड़ी में मंगलवार को उपायुक्त उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने कोविड-अस्पताल में बनाए गए कोविड वार्ड सहित ऑक्सीजन सेंटर व अन्य जगहों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ ऊना मंजू बहल ओर अन्य स्वास्थ्य अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। डीसी ऊना ने बताया कि देश भर कोविड
के नए वेरिएंट आने को लेकर अलर्ट किया गया हैं। उसी के चलते आज कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने बताया कि अगर किसी व्यक्ति में नए वेरिएंट की पुष्टि होती है तो उसका इलाज यहां पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है इसके लिए पहले ऑक्सीजन यूनिट चालू हैं। डीसी ने कहा की स्थिति से निपटने व अन्य सुविधाओं को बलेकर 1 दिन पहले ही उन्होंने अधिकारियों की मीटिंग भी ली हैं। उन्होंने कोविड अस्पताल में कोरोना टेस्ट लैब स्थापित किए जाने की बात भी कही।
