सचिन शर्मा, मनाली: क्रिसमस से पहले की पर्यटन नगरी मनाली पर्यटकों से गुलजार हो चुकी हैं और अब न्यू ईयर के जश्न के लिए पर्यटक मनाली का रुख कर रहे हैं। न्यू ईयर से पहले ही पर्यटन नगरी मनाली के सभी होटल पैक हो चुके हैं। पर्यटकों की आमद बढ़ने से ना केवल मनाली बल्कि इसके आसपास के पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों का तांता लग चुका हैं। पर्यटकों की इस भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन भी पूरी व्यवस्था बनाने में जुट चुका हैं।
भीड़ को किस तरह से नियंत्रित करना है और किस तरह से कानून व्यवस्था को बनाए रखना हैं। इसके लिए पुलिस प्रशासन की मदद भी ली जा रही हैं। पर्यटकों की इस भीड़ को देखते हुए सबसे बड़ी चुनौती यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने की हैं, ऐसे में यह व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे इसके लिए पुलिस जवानों को तैनात कर दिया गया हैं।
न्यू ईयर और विंटर कार्निवाल के चलते मनाली को 8 सेक्टरों में बांटा गया हैं। इसके अलावा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ड्रोन कैमरों का भी उपयोग किया जा रहा हैं। डीएसपी मनाली हेम राज वर्मा ने कहा कि आगामी नववर्ष एवं विंटर कार्निवल के उत्सव के दौरान पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों की संख्या में बहुत अधिक वृद्धि होने की संभावना रहती है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए ओर सभी आगंतुकों को सुविधापूर्ण रूप से मनाली की यात्रा सुनिश्चित करने हेतू मनाली को 8 सेक्टरों में विभाजित किया गया हैं।
उन्होने कहा कि हिडिंबा चौक नया पुल से रांगड़ी एनजीटी बरियर सेक्टर-1, हिंडिबा चौक से नेहरू कुंड सेक्टर-2, नए पुल से अलेउ,परिणी, शुरू तक सेक्टर-3, हिडिंबा चौक से लोग हट ओल्ड मनाली, क्लब हाउस, सर्किट हाउस, सेक्टर-4,पलचान से सोलंग सेक्टर-5, बुद्धा चौक आईबेक्स चौक,गुरुद्वारा, रामबाग चौक सेक्टर-6 ओर मॉल रोड सेक्टर-7, मनु रंगशाला सेक्टर-8 बनायें गए हैं।
200 जवान संभालेंगे सुरक्षा की कमान
न्यू ईयर और विंटर कार्निवाल के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 200 के करीब पुलिस जवानों को भी तैनात किया गया हैं। इसके साथ ही सभी सेक्टरों में उचित संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही 30 गृह रक्षक जवान भी तैनात किए जायेंगे। डीएसपी मनाली हेम राज वर्मा ने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ड्रोन कैमरें का भी प्रयोग किया जा रहा हैं।
