By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सेब सीजन की तैयारियों को लेकर डीसी शिमला की समीक्षा बैठक…दिए ये निर्देश
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सेब सीजन की तैयारियों को लेकर डीसी शिमला की समीक्षा बैठक…दिए ये निर्देश
himachalNews

सेब सीजन की तैयारियों को लेकर डीसी शिमला की समीक्षा बैठक…दिए ये निर्देश

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/06/16 at 3:14 PM
Share

Shimla, Sanju-आगामी सेब सीजन को ध्यान में रखते हुए शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप ने आज बागवानों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की।इस दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित व्यवस्थाओं—जैसे कि सड़कें, यातायात, बिजली, पानी और ढुलाई—का जायजा लिया और इन्हें सुचारू करने के लिए जरूरी निर्देश जारी किए।

कंट्रोल रूम और सड़क मरम्मत के निर्देश

बैठक में बागवानों ने खराब सड़कों की मरम्मत और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर चिंता जाहिर की ताकि उनकी फसल समय पर और बिना रुकावट मंडियों तक पहुंच सके। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि सेब जिला शिमला की आर्थिकी का मुख्य आधार है, इसलिए बागवानों की समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाएगा।उन्होंने जानकारी दी कि जिले में चार कंट्रोल रूम 15 जुलाई से कार्य शुरू कर देंगे, जो पूरे सीजन के दौरान निगरानी रखेंगे।साथ ही, सभी संबंधित एसडीएम को एक सप्ताह के भीतर खस्ताहाल सड़कों की पहचान कर उन्हें मरम्मत के लिए चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं।

संयुक्त किसान मंच के संयोजक ने की ये मांग

संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान ने बैठक में हिस्सा लेते हुए कहा कि सेब सीजन के दौरान फर्जी व्यापारियों और ठगी की घटनाओं पर रोक जरूरी है। उन्होंने उपायुक्त से मांग की कि इस दिशा में सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा हिमफैड और एपीएमसी के कलेक्शन सेंटर 15 जुलाई से पहले खोले जाएं ताकि बागवानों को परेशानी न हो।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित आदेश को लेकर भी हरीश चौहान ने सवाल उठाए, जिसमें बागवानों को खेत से सीधे फसल न भेजने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि यह बागवान के अधिकारों का उल्लंघन है—बागवान चाहे तो फसल खेत से बेचे या मंडी में, यह उसका निर्णय है।

TAGGED: Shimla DC Shimla's review meeting
Chandrika June 16, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार ने कई IAS अधिकारियों को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार
Next Article हिमाचल में बढ़े बादल, 20 जून से फिर गिरेगा पारा.. भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट पेपर लीक मामले पर बिलासपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Ago

नगर परिषद चंबा चुनाव: कांग्रेस ने बहुमत का जताया भरोसा

Ago

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद

Ago

स्वदेशी अपनाने से मजबूत बनेगा भारत: विनय शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा, जनता से की अहम अपील

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?