Shimla, Sanju –हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। राज्य के पांच अधिकारी वर्तमान में अवकाश या प्रशिक्षण पर हैं, जिसके चलते उनके विभागों की जिम्मेदारियाँ अस्थायी रूप से अन्य अधिकारियों को दी गई हैं।
सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, अभिषेक जैन को मुख्यमंत्री कार्यालय का सचिव नियुक्त किया गया है।वहीं, IAS एम. सुधा देवी को ऊर्जा और शिक्षा विभाग का अतिरिक्त सचिवीय कार्यभार सौंपा गया है।सी. पालरासू अब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी निभाएंगे, जबकि रितेश चौहान को परिवहन और उद्योग विभाग का प्रभारी सचिव बनाया गया है।राजेश शर्मा को संसदीय कार्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।इसके अलावा, रखिल कहलून को भाषा, संस्कृति एवं जन संपर्क (IPR) विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।डॉ. ऋचा वर्मा को हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग कॉरपोरेशन (HPMC) की प्रबंध निदेशक बनाया गया है। साथ ही, राकेश कुमार प्रजापति को हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (HPSEB) का मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।इन सभी नियुक्तियों को अस्थायी और अतिरिक्त कार्यभार के रूप में लागू किया गया है, जब तक संबंधित अधिकारी छुट्टी या प्रशिक्षण से वापस नहीं आ जाते।
