संजु चौधरी, शिमला: एसीसी सीमेंट फैक्ट्री बरमाना और अंबुजा सीमेंट प्लांट दाड़लाघाट को अनिश्चितकालीन समय के लिए बंद कर दिया गया हैं। अब कंपनी ओर ट्रक ऑपरेटर्स के बीच चल रहे इस विवाद को सुलझाने का काम उपायुक्त सोलन ओर बिलासपुर की ओर से किया जाएगा। मुख्य सचिव ने सोलन और बिलासपुर के डीसी को इस मामले को सुलझाने के निर्देश जारी किए हैं।
बता दें कि एसीसी सीमेंट फैक्ट्री बरमाना और अंबुजा सीमेंट प्लांट दाड़लाघाट में कंपनी ओर ट्रक ऑपरेटर के बीच विवाद के चलते सभी गतिविधियां अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई हैं और कोई भी काम नहीं हो रहा हैं। काम बंद होने से हजारों परिवारों की रोजी-रोटी पर भी संकट खड़ा हो गया हैं। ट्रक यूनियन रेट बढ़ाने की मांग कर रही हैं, जिससे कंपनी ने घाटे का हवाला देकर काम ठप्प कर दिया हैं।
वहीं इस मामले पर प्रदेश के मुख्य सचिव आरडी धीमान ने सीमेंट प्लांट्स बंद करने पर कहा कि कुछ समय से ट्रक और कंपनी प्रबंधन के बीच विवाद चल रहा था, इस बीच अचानक कंपनी प्रबंधन ने प्लांट बंद करने का फैसला लिया हैं। धीमान ने कहा डीसी सोलन और बिलासपुर को विवाद सुलझाने के लिए कहा गया है। इन प्लांट्स को सरकार किसी भी हालात में बंद नहीं होने देगी।
जानकारी के तहत अडानी समूह ने घाटे का हवाला देते हुए बरमाणा स्थित एसीसी और दाड़लाघाट में अंबुजा सीमेंट प्लांट में तत्काल प्रभाव से सभी गतिविधियां बंद कर दी हैं । बरमाणा स्थित प्लांट हेड ने नोटिस जारी कर सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने से इंकार कर दिया हैं,जिससे हजारों परिवारों पर रोजी रोटी का संकट भी खड़ा हो गया हैं।
