By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल में बड़े षड्यंत्र के तहत बंद हुए दो सीमेंट प्लांट,मनमानी नहीं होगी बर्दाश्त
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > हिमाचल में बड़े षड्यंत्र के तहत बंद हुए दो सीमेंट प्लांट,मनमानी नहीं होगी बर्दाश्त
political

हिमाचल में बड़े षड्यंत्र के तहत बंद हुए दो सीमेंट प्लांट,मनमानी नहीं होगी बर्दाश्त

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/12/15 at 11:20 PM
Share

अरविंदर सिंह, हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश में चल रहे एसीसी ओर अंबुजा दोनों ही सीमेंट प्लांट्स को बंद कर दिया गया है। इन सीमेंट प्लांट के बंद होने से प्रदेश में हज़ारों लोग बेरोजगार हो गए हैं। इन सीमेंट प्लांट के बंद करने का विरोध भी प्रदेश में हो रहा हैं। इसी बीच को इन सीमेंट प्लांट्स को बंद करने के पीछे कांग्रेस किसी बड़े षड्यंत्र की बात कर रही हैं। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते हैं यह कार्य षड्यंत्र पूर्ण तरीके से करने की बात हिमाचल कांग्रेस के प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कही हैं।

प्रेम कौशल ने गुरुवार को हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में आरोप लगाते हुए कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह अदानी समूह की कंपनी ने यह कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हर चीज चुनिंदा लोगों के नियंत्रण में आ गई है जिस वजह से इस तरह की मनमानी की जा रही हैं, लेकिन इस मनमानी को हरगिज़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बड़े घराने अडानी और अंबानी किसके मोहरे हैं यह सभी भलीभांति जानते हैं ।
उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का यह प्रयास है कि लोगों को सीमेंट सस्ता मिले। उन्होंने कहा कि इन सीमेंट प्लांट के बंद होने से हजारों लोगों की रोजी-रोटी पर संकट है लेकिन वर्तमान प्रदेश सरकार इन लोगों के बिल्कुल साथ खड़ी हैं। प्रदेश को तबाह करने के लिए और लोगों के साथ खिलवाड़ करने की सरकार हिमाचल में किसी को अनुमति नहीं देगी।
वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस बयान पर भी पलटवार किया जिसमें उन्होंने कांग्रेस सरकार पर हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर तंज कसा हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस सरकार जिस तरह के हालात बन रहे हैं उस हिसाब से मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री ओर एक अन्य उप मुख्यमंत्री के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था करनी पड़ेगी। उनके इसी बयान पर पलटवार करते हुए प्रेम ठाकुर कौशल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हेलीकॉप्टर की इतनी ज्यादा सैर की है कि अभी भी उन्हें हेलीकॉप्टर के ही सपने आ रहे हैं। शायद उनको यह जलन हो रही है कि जिस हेलीकॉप्टर में वह घूमते थे उसमें अब कोई और जा रहा हैं।
 उन्होंने कहा कि शायद पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अब जलन हो रही है। प्रेम कौशल ने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जमीन से जुड़े हुए नेता हैं। वह ज़मीनी स्तर पर काम करने के बाद मुख्यमंत्री के पद पर पहुंचे हैं। पूर्व में भाजपा के मुख्यमंत्री हवाई मार्ग से ही यात्रा करते रहे लेकिन कांग्रेस सरकार जमीन पर लोगों के साथ मिलकर कार्य करेगी। वर्तमान सरकार सड़क मार्ग से यात्रा करके लोगों की दुख तकलीफों को समझेगी ।
TAGGED: ACC, ambuja, cement plants, hamirpur
admin December 15, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सीमेंट कंपनियों की मनमानी के खिलाफ आंदोलन करेगी इंटक
Next Article डीसी सोलन ओर बिलासपुर सुलझाएंगे सीमेंट प्लांट का विवाद,निर्देश जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

Ago

2 साल से तैयार मेडिकल कॉलेज अब तक शुरू नहीं,अनुराग ठाकुर ने देरी पर उठाए सवाल

Ago

केंद्र से मिली स्पेशल रिलिफ से वेतन दे पा रहे हैं सीएम लेकिन केंद्र का नहीं जता रहे आभार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?