सोलन : योगेश शर्मा – चंडीगढ़ शिमला एनएच 5 पर सनवारा टोल प्लाजा को बंद करने का आदेश डीसी सोलन मनमोहन शर्मा द्वारा जारी कर दिए गए हैं।
बता दें कि जब से चंडीगढ़ शिमला एनएच पांच चक्की मोड़ के पास क्षतिग्रस्त हुआ है, इसको लेकर स्थानीय लोगों और वाहन चालकों द्वारा अपील की जा रही थी ।जब एनएच टूटा पड़ा है तो आखिर टोल क्यों वसूला जा रहा है । ऐसे में स्थिति को देखते हुए शनिवार देर शाम डीसी सोलन की ओर से इसे बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए। आदेशों में साफ किया गया है, जब तक एनएच का रीस्टोरेशन का कार्य पूरा नहीं हो जाता है तब तक टोल टैक्स नहीं वसूला जा सकेगा।
