संजीव महाजन,नूरपुर: पुलिस जिला नूरपुर के विधानसभा इंदौरा के थाना इंदौरा के तहत चौकी ठाकुरद्वारा के अधीन मीलवां पंचायत पर पड़ते राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़े भारत पेट्रोलियम के टैंकर RJ 19 GB 0712 से एक शव मिलने का मामला सामने आया हैं। यह टैंकर लगभग 3 दिनों से यहां खड़ा था। एक मजदूर ने जब इस ट्रक में देखा तो लाश मिलने का मामला सामने आया जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई हैं।
ठाकुरद्वारा चौकी प्रभारी रमेश ठाकुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस की ओर से उच्च अधिकारियों को घटना के बारे में अवगत करवाया गया ओर फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा हैं। मृतक की पहचान मलकीयत सिंह सुपुत्र रणवीर सिंह गांव अमबाडा, डाकघर खून, तहसील मजालता, जिला उधमपुर 39 वर्ष के रूप में हुई हैं। पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं।
