राहुल चावला, धर्मशाला: कांगड़ा के गग्गल पुलिस स्टेशन में एक युवक की हत्या का मामला दर्ज हुआ हैं। मामले के तहत कांगड़ा जनपद के गग्गल क्षेत्र के साथ लगती पंचायत कुठमां में बीएसएफ ट्रेनिंग सेंटर के साथ लगते जंगलों में संदिग्ध हालत में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई हैं। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू की गई।
पुलिस ने इस पूरे मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पांच आरोपियों को नामजद करते हुए गिरफ्तार कर लिया हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही हैं। मृतक युवक की पहचान शाहपुर के मूंदला निवासी विकास चौधरी जिसकी आयु 28 साल की बताई जा रही थी के तौर पर हुई हैं विकास का शव शाहपुर की कुठमां पंचायत के वार्ड नंबर -3 भोई स्थित बीएसएफ प्रशिक्षण केंद्र के पास संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ मिला, जिसकी तस्दीक गांव के ही कुछ राहगीरों ने की।
इसके बाद उन्होंने इस बात की जानकारी तुरंत पंचायत प्रधान रवि कुमार को दी। वहीं रवि ने भी मौके पर पहुंचकर इस बाबत तुरंत पुलिस स्टेशन गग्गल में इतलाह दी। पुलिस ने घटना की सूचना पाकर तुरंत मौके का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
घटना की जानकारी देते हुए एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि गग्गल पुलिस स्टेशन में जैसे ही शव मिलने की जानकारी मिली तो उन्होंने पहले तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया उसके तुरंत बाद घटनास्थल पर फोरेंसिटक टीम की मदद से उन तमाम सबूतों को जुटाया जो कि हत्या की तस्दीक कर रहे थे। अहम सुरागों की क्लेकशन के बाद उन्होंने 26/30 नंबर से एफआईआर दर्ज करते हुए आईपीसी की धारा 302, 147, 149 और 506 लगाकर तुरंत मामला दर्ज किया और फिर सबूतों और अपने स्तर पर जांच पड़ताल के दौरान गवाहों से पूछताछ के बाद पांच युवकों को नामजद किया हैं। इसके बाद इस पूरे मामले में प्रारंभिक पड़ताल की कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने इस हत्या के आरोप में राकेश कुमार, सोनू, सन्नी, राहुल, काला और बचितर नाम के पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया जिनसे गहनता के साथ पूछताछ चल रही हैं।
बता दें कि मृतक विकास चौधरी बद्दी की एक निजी कंपनी में ही काम किया करता था। जहां से छुट्टी काटने वह कांगड़ा आया था और अपने दोस्त नितिन के पास सनोरा गांव गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देर शाम को उसके तीनों दोस्त शुभ, सोना और नितिन उसे छोड़ने बंडी गांव आए थे। रास्ते में बंडी गांव के युवकों से ही उनकी कहासुनी हो गई। इसी दौरान ये हादसा भी पेश आया जिसमें नितिन को भी आंशिक चोटें आई हैं।
हत्या कर फेंक दिया शव
हत्या करने के बाद युवकों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए गांव के वाटर टैंक में फेंकने की कोशिश की, लेकिन वाटर टैंक का ढक्कन नहीं खुल पाया। जिस पर वह शव को वहीं फेंककर फरार हो गए। जिला कांगड़ा के एएसपी हितेश लखनपाल ने इस मामले की पुष्टि की हैं।.साथ ही अब शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को भी सौंप दिया गया हैं।
