संजु चौधरी,शिमला : राजधानी शिमला के मैहली क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया हैं। सूचना पुलिस प्रशासन तक पहुंची तो पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कस्टडी में ले लिया गया। शव का कुछ हिस्सा जानवरों ने नोच लिया था। व्यक्ति नेपाली मूल का बताया जा रहा है और प्रशासन तफ्तीश में जुट चुका हैं।
शिमला पुलिस के एसपी सुनील नेगी ने बताया कि शिमला के मेहली में यह शव मिला हैं। उन्होंने बताया कि व्यक्ति नेपाली मूल का लगता हैं, लेकिन व्यक्ति की पूरी तरह से शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई हैं, हालांकि पुलिस इस कार्य में जुटी हुई हैं। उन्होंने बताया कि शव का निचला हिस्सा जानवरों की ओर से खाया जा चुका हैं।
उन्होंने बताया कि व्यक्ति के पास से किसी भी तरह का कोई पहचान पत्र प्राप्त नहीं हो पाया हैं। एएसपी शिमला सुनील नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस प्रशासन ने शव को कब्जे में ले लिया हैं। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए भेज दिया जाएगा जिससे व्यक्ति के मौत के कारण का पता लगाया जा सके।
