बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -शिमला मटौर एनएच पर मंगरोट के पास बस और कार की जोरदार टक्कर हो गई । जिसमें कार के परचखे उड़ गए ।बताया जा रहा है की टूरिस्ट बस शिमला से मनाली की ओर जा रही थी । बस चालक ने अन्य गाड़ी से ओवरटेक किया हुआ था ओर सामने से आ रही कार के साथ जोरदार टक्कर हो गई है । जिसमें दो कार स्वार गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हे उपचार के लिए एम्स ले जाया गया ।
डीएसपी राज कुमार ने मामले की पुष्टी करते हुए बताया कि फोन के माध्यम से पुलीस को सुचना मिली थी की मंगरोट के पास टूरिस्ट बस ओर कार की टक्कर हुई है । सदर थाना की टीम मौके पर पहुंच कर आगामी कारवाई कर रही है ।
