अरविंदर सिंह, हमीरपुर: डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में बतौर एनेस्थेटिस्ट तैनात कंडाघाट के व्यक्तिडॉ. जितेंद्र कुमार का श+व पक्का भरो के जंगल में मिला हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने श+व को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डाक्टर का श+व जंगल में मिलने के बाद फॉरेसिंक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। मौके पर पहुंची फॉरेसिंक टीम ने कई तरह के साक्ष्य जुटाए हैं।
बताया जा रहा है कि जहां शव बरामद हुआ वहां से पुलिस को शराब की बोतल व सीरिंज भी बरामद हुई है। हैरत इस बात की भी है कि जहां पर शव मिला है वहां घना जंगल हैं।डॉक्टर ने अपनी गाड़ी को पक्का भरो से मट्टणसिद्ध जाने वाले बाईपास मार्ग पर खड़ा किया हुआ था। पक्का भरो से कुछ दूरी पर कार सड़क किनारे खड़ी कर यह जंगल की तरफ चढ़ गया। जंगल में ही इसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौ+त हो गई हैं।
सूत्रों की माने तो मृतक विवाहित था ओर इसका एक छोटा बच्चा भी बताया जा रहा हैं। जानकारी के मुताबिक जिला सोलन के तहत कंडाघाट का एनेस्थिसिया डॉक्टर हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में सेवाएं दे रहा था। सोमवार को जितेंद्र अचानक अपने किराए के मकान से गाड़ी लेकर निकल गया। काफी समय तक जब वह किराए के मकान में नहीं पहुंचा और न ही अस्पताल पहुंचा तो तलाश शुरू हुई। मेडिकल कॉलेज के ही कुछेक चिकित्सकों ने उसकी तलाश शुरू की। उसी दौरान एनेस्थेटिस्ट चिकित्सक की गाड़ी पक्का भरो बाईपास मार्ग पर सड़क किनारे पार्क दिखी। ढूंढने निकले चिकित्सकों ने उसे संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इसी बीच वह इसे ढूंढते हुए साथ में लगते चढ़ाई वाले जंगल में पहुंचे तो वहां पर डॉक्टर मृत अवस्था में पड़ा था।
पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज हमीरपुर भेज दिया हैं। वहीं मौके पर पहुंची फॉरेसिंक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस थाना हमीरपुर के प्रभारी संजीव गौत्तम का कहना था कि उन्हें सूचना मिली की जंगल में श+व पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची ओर फॉरेसिंक टीम को भी बुलाया गया। मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने के साथ ही श+व को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया गया हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
