By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: डलहौजी में होटल के बाहर शिमला निवासी युवक का शव मिला, फोरेंसिक जांच शुरू
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > डलहौजी में होटल के बाहर शिमला निवासी युवक का शव मिला, फोरेंसिक जांच शुरू
crimehimachal

डलहौजी में होटल के बाहर शिमला निवासी युवक का शव मिला, फोरेंसिक जांच शुरू

Karuna
Karuna 2 Min Read
Updated 2026/01/24 at 2:49 PM
Share

डलहौजी । हिमाचल प्रदेश के डलहौजी क्षेत्र में एक निजी होटल के बाहर शिमला निवासी युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अमित वैसली पुत्र जान वैसली, निवासी जतोग कैंट शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित वैसली पिछले करीब डेढ़ महीने से डलहौजी के बनीखेत से सटे उगराल गांव स्थित एक होटल में ठहरा हुआ था। वह एमईएस डलहौजी में ठेकेदार के रूप में पेंट का कार्य कर रहा था। शुक्रवार रात अमित मोबाइल फोन पर बात करते हुए होटल से बाहर निकला था, जिसके बाद वह वापस कमरे में नहीं लौटा।

शनिवार सुबह होटल कर्मचारियों ने होटल के बाहर युवक को बेसुध हालत में पड़ा देखा। तुरंत इसकी सूचना डलहौजी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच की, जिसमें प्रथम दृष्टया अत्यधिक ठंड और बर्फीले मौसम के कारण मौत की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि रातभर ठंड में पड़े रहने से युवक की जान चली गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम नूरपुर को घटनास्थल पर बुलाया, जिसने साक्ष्य एकत्र कर बारीकी से जांच की। शव को डलहौजी सिविल अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवाया गया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, हालांकि शिमला क्षेत्र में भारी बर्फबारी के चलते उनके पहुंचने में देरी हो सकती है।

एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Karuna January 24, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बर्फीली ठंड में इंसानियत जिंदा, रत्नाड़ी के युवाओं ने बचाए बेजुबान
Next Article बारिश से बागवानी को मिला संजीवनी उपनिदेशक ने दिए बागवानों को अहम सुझाव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?