बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- जिला बिलासपुर में शराब की दुकानों को लेकर नीलामी प्रक्रिया 17 मार्च को जिला परिषद हॉल में अपनाई जाएगी। इस बार आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से 80 करोड़ के राजस्व का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विभाग द्वारा पांच यूनिट में जिला को तबदील किया गया है। इससे पहले पिछले करीब पांच साल तक पुरानी फर्म या व्यक्ति को ही यह दुकानें रिन्यू की जाती रही हैं। लेकिन इस बार सरकार की ओर से नई पॉलिसी के तहत प्रक्रिया अपनाई जाएगी।उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी बिलासपुर शिल्पा कपिल ने बताया कि जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश आबकारी दूकानों/यूनिटों की निविदा/नीलामी प्रक्रिया होगी। उन्होंने इच्छुक व्यक्तियों से आग्रह किया है कि पात्र लोग इस प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए जिला परिषद हॉल बिलासपुर में पहुंच सकते हैं।
