कुल्लू:मनमिंदर अरोड़ा (TSN)-जिला कुल्लू के भुंतर में ढाबे से मंगवाए गए खाने में मरे हुए चूहे के निकलने का मामला सामने आया है। तो वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए ढाबे का लाइसेंस रद्द कर दिया है। इसके अलावा ढाबा संचालक से भी पूछताछ की जा रही है। वही शिकायतकर्ता युवक ने ढाबा संचालक पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब ढाबा संचालक ने उसे खाना भेजा तो उसके अंदर मरा हुआ चूहा पाया गया।
विशाल ने बताया कि 2 जुलाई को उसने दिन के समय एक ढाबा से खाना मंगवाया और वह खाना खाने लगा। जब उसने चावल में कड़ी डाली तो उसमें मरा हुआ चूहा निकला। जिसे देखकर वो एकदम घबरा गया। युवक ने कहा कि यह सब उनकी दुकान में आए ग्राहकों ने भी देखा और पहले उसने इस बारे ने ढाबा संचालक को भी अवगत करवाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी भविता टंडन ने युवक की शिकायत पर कारवाई करते हुए ढाबे का लाइसेंस रद्द कर दिया है। वही, इसकी सूचना ढाबा मालिक को भी भेज दी गई है। अब इस मामले की विभागीय जांच चल रही है।
