राहुल चावला,धर्मशाला(TSN)-ट्रैकिंग को गए यूनाईकेट किंगडम के दो पर्यटकों में से एक की मौ.त हो गई।दोनों ही पर्यटक त्रियूंड ट्रैकिंग के लिए गए थे,जो कि स्नोलाइन से ट्रैकिंग करते हुए थाथरी पहुंच गए थे।थाथरी से धर्मशाला वापिस आते समय एक पर्यटक दुर्घटना का शिकार होकर घायल हो गया।इस संबंध में पर्यटकों ने धर्मशाला पुलिस को सूचित किया था।सोमवार को जब उन्हें रेस्क्यू कर धर्मशाला लाया जा रहा था तो एक की मौत हो गई।मृतक की पहचान थॉमस हैरी के रूप में हुई है,जबकि उसके घायल साथी रॉबर्ट जॉन एमर्टन का जोनल अस्पताल धर्मशाला में उपचार चल रहा है।
SSP कांगड़ा शालिनी अग्रिहोत्री का कहना ये
SSP कांगड़ा शालिनी अग्रिहोत्री ने बताया कि रविवार को पुलिस थाना धर्मशाला को दो विदेशी नागरिकों ने सूचना दी थी कि ट्रैकिंग के दौरान एक दुर्घटना घटित हुई है।जिस पर पुलिस व एसडीआरएफ टीम को रेस्क्यू के लिए भेजा गया था तथा शाम को ही इनकी लोकेशन का पता चला था।रविवार रात और सोमवार को दिन में इन्हें सुरक्षित लाने के प्रयास किए गए,लेकिन दुर्भाग्यवश एक विदेशी की धर्मशाला पहुंचने तक मौत हो गई। धर्मशाला पुलिस द्वारा इस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगाए गए प्रतिबंध की नहीं थी जानकारी
मौ.त के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि ढांक से गिरने के कारण विदेशी घायल हुए थे।दोनों ही विदेशी यूनाइटेड किंगडम के रहने वाले हैं,जो कि टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे।दो दिन पहले ही धर्मशाला पहुंचकर दोनों ट्रैकिंग के लिए गए थे।मृतक विदेशी का एक साथी घायल है,जिसका उपचार धर्मशाला अस्पताल में किया जा रहा है।SSP ने बताया कि अभी तक जो जानकारी मिली है कि दोनों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने पर लगाए गए प्रतिबंध का इन्हें ज्ञान नहीं था। धर्मशाला पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है तथा घायल विदेशी के स्वस्थ होने पर उनसे और जानकारी जुटाई जाएगी।
