मंजूर पठान,चंबा: चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले चरोडी पंचायत के आधा दर्जन गांवों में बीते एक सप्ताह से अंधेरा छाया हुआ हैं। यहां लोग पिछले एक सप्ताह से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बता दें कि 1 सप्ताह पहले अचानक भारी बारिश और बिजली कड़कने की वजह से यहां ट्रांसफार्मर खराब हो गया था जिसके बाद अभी तक वो ट्रांसफार्मर ठीक नहीं हो पाया है जिसके चलते स्कूली बच्चों सहित बीमार लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।
ग्रामीण इलाका होने के बावजूद यहां बिजली की समस्या बढ़ती जा रही हैं। इसके बारे में विभाग को भी लोगों ने अवगत करवाया हैं लेकिन अभी तक विभाग उक्त इलाके के लिए ट्रांसफार्मर नहीं दे पाया है जिसके चलते हर रोज लोगों की समस्या बढ़ती जा रही हैं। लोगों ने एक बार फिर सरकार और प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि उक्त ट्रांसफार्मर को जल्द लगाने का प्रयास करें ताकि स्कूली बच्चों सहित आम लोगों और बीमार लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े क्योंकि अंधेरे में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं।
वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों का कहना है कि हमारे इलाके में ट्रांसफार्मर खराब हो गया है जिसके चलते परेशानी बढ़ती जा रही हैं। हम सरकार और प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द ट्रांसफार्मर लगाया जाए ताकि स्कूली बच्चों सहित बीमारों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
