Kangra, Vikas -पुलिस जिला देहरा के डाडा सीबा थाना क्षेत्र के गुराला मोड़ पर सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। तलवाड़ा से बद्दी जा रही सवारियों से भरी निजी बस अचानक ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 37 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से कई की हालत नाजुक बनी हुई है।
बस पलटने के बाद अफरातफरी मच गई। बच्चों और महिलाओं की चीख-पुकार से माहौल गूंज उठा। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी वाहनों व एंबुलेंस से सिविल अस्पताल डाडा सीबा ले जाया गया। अस्पताल में बेड कम पड़ गए और इमरजेंसी जैसी स्थिति पैदा हो गई। डॉक्टरों ने गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा रेफर करना शुरू कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही जसवां-परागपुर के विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर, पूर्व उपाध्यक्ष कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड ठाकुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया और स्थानीय प्रशासन अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की।
डीएसपी डाडा सीबा राजकुमार ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। चालक ने बताया कि ब्रेक अचानक फेल हो गए थे। उसने बस को मोड़ पर पलटाने का जोखिम इसलिए उठाया ताकि वाहन सीधी खाई में न गिरे, वरना दर्जनों लोगों की जान जा सकती थी।
घायलों की सूची
- अनीता (17) निवासी रैल
- समीक्षा (17) निवासी बसलाड़
- वंशिका (17) निवासी मेहड़ा
- श्रेया ठाकुर (16) निवासी गुराला
- नव्या (14) निवासी गुराला
- निकिता (16) निवासी लंडियाड़ा
- इशिता (13) निवासी बसलाड़
- ममता (17) निवासी बसलाड़
- निम्नेश (17) निवासी बनूड़ी
- कृष्ण (17) निवासी सुलैह
- निशा (15) निवासी सुलैह
- विशाखा (15) निवासी मेहड़ा
- सोनम (15) निवासी गुराला
- नीरज (17) निवासी बसलाड़
- निखिल (17) निवासी सुलैह
- अमित (22) निवासी बड़ा रेल
- शिवांगी (22) निवासी घाटी
- सौरभ (23) निवासी डुबोया
- अरुण कुमार (19) निवासी सांडा
- सक्षम शर्मा (19) निवासी रेल
- त्रिशला देवी (51) निवासी बाड़ी
- अनुभव (22) निवासी बाड़ी
- लीला देवी (70) निवासी बरनाली
- आवीश कुमार निवासी मेहडा
- नेहा शर्मा (17) निवासी सयुल खड्ड
- देशराज (57) निवासी फतेहपुर
- सोनम (15) निवासी गुराला
- सौरभ (16) निवासी बसलाड़
- चैचला देवी (66) निवासी बरनाली
- सपना (35) निवासी गुराला
- यश (12) निवासी गुराला
- पलक ठाकुर (20) निवासी बसलाड़
- सुनीता (20) निवासी मेहड़ा
- अंजना देवी (50) निवासी घाटी
- शांति देवी (75) निवासी गुरनबाड़
- शिवराज (52) निवासी घमरूर
- राजेश (51) निवासी रैल
