संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर के कस्बा जसूर के घमेटा रोड रेलवे फाटक के पास विशाल सफ़ेदे का पेड़ जड के साथ अचानक वहां बने खोखो पर व रोड़ पर गुजर रही कार पर गिरा। गनीमत यह रही की भगवान की कृपा से यहां कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ जिसका मुख्य कारण कुछ लोगों को पेड़ गिरने की आवाज का पता चलना रहा। जैसे ही लोगों को यह ज्ञात हुआ कि पेड़ गिर रहा हैं तो उन्होंने तुरंत रोड पर आवाजाही रोकने का प्रयास भी किया लेकिन एक कार है फिर भी इस पेड़ के नीचे आ ही गई। कार में सफर कर रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया हैं।
इस बात की सूचना एसडीएम नूरपुर गुरसिमर को दी गई तो उन्होंने तुरंत वहां जेसीबी भेज कर रोड को आवाजाही के लिए बहाल करवाना शुरू कर दिया। उन्होंने जो साथ लगते खतरे के निशान पर खड़े पेड़ थे उन्हें भी कटवाने का निर्देश दे दिया हैं। पेड़ गिरने से दुकानों और गाड़ी को नुकसान हुआ हैं।
प्रत्यक्षदर्शी शशि भूषण ने कहा कि वह अभी दुकान पर आ ही रहे थे तो बाहर ही निकल रहा था कि मुझे पेड़ गिरने की आवाज सी आ रही थी, तो मैंने देखा कि पेड़ गिर रहा हैं। हमने रोड में गाड़ियां रोकना शुरू कर दी हैं। हमने दो गाड़ियां रोक दी पर तीसरी गाड़ी जैसे ही आई तो पेड़ उस पर गिर गया पर गाड़ी में जो लोग सवार थे वो बच गए,लेकिन गाड़ी को नुकसान हुआ हैं और साथ में जिन दुकानों पर पेड़ गिरा वहां भी नुकसान हुआ हैं।
इसके साथ ही इन पेड़ों के इलावा यहां पर अभी भी कुछ पेड़ ऐसे हैं जो कभी भी गिर सकते हैं। हम सरकार गुजारिश करना चाहते हैं कि जो पेड़ गिरने की कगार में हैं। उन्हें समय रहते कटवा दें। यह हादसा सुबह हुआ है अगर दिन में हुआ होता तो नुकसान ज्यादा हो सकता था ।
