सोलन : योगेश शर्मा – सोमवार से क्षेत्रीय अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाई जानी थी लेकिन अस्पताल प्रशासन द्वारा यहां पर एक लापरवाही देखने को मिली है,10 बजे से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में वैक्सीनेशन का कार्य शुरू किया जाना था लेकिन 11:30 बजे तक अस्पताल में सिर्फ मौके पर वैक्सीन लगाने के लिए नर्स मौजूद थे । एंट्री करने के लिए कोई भी डाटा एंट्री ऑपरेटर मौके पर मौजूद नहीं था। जब लोगों से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि वह करीब डेढ़ घंटे से अस्पताल में हैं,लेकिन यहां पर बुस्टर डोज लगाने के लिए कोई भी कार्य शुरू नहीं किया गया है।
मीडिया के आने के बाद हरकत में आया प्रशासन
अस्पताल में वैक्सीन लगाने आई दंपति का कहना था कि वे कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने के लिए अस्पताल में पहुंचे थे । करीब 1 से डेढ़ घंटा उन्हें अस्पताल में पहुंचे हुए हो चुका है लेकिन अभी तक कोई भी कर्मचारी यहां पर वैक्सीन लगाने के लिए मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि अस्पताल प्रशासन इसी तरह से लापरवाही बरतता रहेगा , तो कार्य किस तरह से होगा। वही सिरमौर से एक व्यक्ति सुशील अपनी बेटी को वैक्सीन लगाने के लिए सोलन पहुंचे थे , सुबह 9:30 बजे अस्पताल पहुंच चुके थे लेकिन अस्पताल में 2 घंटे से वे अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
वहीं जब मीडिया मौके पर पहुंचा तो उसके बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और मौके पर डाटा एंट्री ऑपरेटर को तैनाती करने की बात कही। वैक्सीन का कार्य देख रहे डॉ गगनदीप ने कहा कि मौके पर जाने के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर को कहा गया और थोड़ी देर में वेक्सिनेशन का कार्य शुरू हो जाएगा। मीडिया के पहुंचने पर अस्पताल प्रशासन ने तुरंत डाटा एंट्री ऑपरेटर की तैनाती की और कार्य शुरू करने के लिए कहा गया।
जिला के 20 केंद्रों पर टीकाकरण शिविर आज से होना था शुरू
बता दें कि सोलन जिला में स्वास्थ्य विभाग को कोरोना वैक्सीन की 5000 बूस्टर डोज मिली थी। सोमवार से जिला के 20 केंद्रों पर टीकाकरण शिविर आयोजित कर टीकाकरण किया जाना था , लेकिन पहले ही दिन अस्पताल में कोविड वेक्सिनेशन को लेकर लापरवाही का मामला सामने आया है। बहरहाल आगामी दिनों में किस तरह से वैक्सीनेशन जिला में की जाती है यह देखने लायक होगा।
