संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश में सर्दियों के इन दिनों में तेंदुए जंगलों से रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे हैं। जगह-जगह से ऐसी घटनाएं देखने और सुनने में आ रही है जहां लोगों ने इन तेंदुओं को घरों के आसपास सड़कों पर घूमते हुए देखा हैं। ऐसा ही एक मामला प्रदेश की राजधानी शिमला के गंगानगर में सामने आया हैं। यहां इन दिनों तेंदुए की दहशत के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा हैं।
शीलघाट गंगानगर से खड़ापत्थर को जोड़ने वाली सड़क पर अचानक गाड़ी के आगे एक तेंदुआ आ गया, जिस कारण गाड़ी में बैठे लोगों की जान हलक में आ गई । हालांकि , कुछ देर गुर्राने के बाद तेंदुआ जंगल में कहीं भाग गया। इस दौरान गाड़ी सभा लोगों ने उसे तरीका वीडियो भी बनाया है जो आप वायरल हो रहा हैं।
शिकार की तलाश में घूम रहे तेंदुए
जिला शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इन दिनों तेंदुए और भालू शिकार की तलाश में घूम रहे हैं । ऊपरी शिमला में काफी अधिक बर्फबारी हुई हैं , ऐसे में यह जंगली जानवर जंगलों से निचले क्षेत्रों में आ रहे हैं । इससे पहले रामपुर में भी तेंदुआ सीसीटीवी में कैद हुआ था। यह तेंदुआ भी रिहायशी इलाकों में घरों के बाहर घूमता हुआ कैमरे में नज़र आ रहा था।
